आजादी के अमृतकाल पर देश सशक्त, सम्पन्न और समृद्धशाली आत्मनिर्भर भारत बन कर उभरा- विजय बघेल

शेयर करें

दुर्ग // 77वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। इस दौरान विशेष रुप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की निवासी श्रीमति उपासना कन्नौजे और विजयलक्ष्मी कन्नौजे ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी लोगों ने आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से उत्साहपूर्वक मनाया। देश अपने अमृतकाल में है। यह हमारे लिए संकल्प लेने का अवसर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि जब हमारे देश के आज़ादी को सौ साल पूरे हों, तब हमारा देश आत्मनिर्भर भारत, खुशहाल भारत, एक शक्ति सम्पन्न भारत, समृद्धशाली भारत के रूप दुनिया के सामने आये। विश्व की आज ये अपेक्षा है भारत उनका नेतृत्व करे। दुनिया भी यह मान रही है कि 21वीं सदी भारत की है।

जिला भाजपा जितेंद्र वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे यह अपेक्षा की है कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के अनुरूप अपने राष्ट्र को बनाने का प्रयास करें। आज हमारा देश आत्मनिर्भर बन रहा है। पिछले 9 सालों में एक शक्ति संबंध राष्ट्र के रूप में स्थापित होते हुए विश्व पटल पर भारत ने अपना दबदबा कायम किया है। आज हमारा देश वापस विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं आम जनमानस को बधाई देता हूं।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनायक नातू, अलका बाघमार, केएस चौहान, कांतिलाल जैन, मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, चतुर्भुज राठी ,कांतिलाल बोथरा, शिव चंद्राकर, अजय तिवारी ,चैनसुख भट्टड़, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढ़ई, विजय ताम्रकार, डा. सुनील साहू, मंडल महामंत्री रीता मेश्राम, भोमराज जैन, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, रजा खोखर, अमजद अली, बाबा ब्रह्मभट्ट, रोमनाथ साहू, अशोक कंडरा, सुधा सिंह, शिवेन्द्र परिहार, संजय सिंह, विनायक ताम्रकार, दिव्या कलिहारी ,महामंत्री गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, राहुल सिंह तिजील, नीतू श्रीवास्तव, झरना वर्मा, रोशनी साहू, प्रीति साहू, हेमलता साहू, योगिता शर्मा, कालिंद्री साहू, ममता देवांगन, महेश जैन, हिमांशु शुक्ला, दुषेंद्र मेश्राम, फरीद मोहम्मद उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply