पार्षद व वार्डनागरिको की मांग पर सड़क सीमेंटीकरण कार्यो से लोगो आवागमन में इसका लाभ मिलेगा

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के वार्ड 59 के साकेत कालोनी के दो जगहों में 10 लाख एवं नरसिंह विहार कालोनी सड़क क्रमांक एक में 7 लाख महापौर निधि से कुल 17 लाख की लागत से सड़क सीमेंटीकरण विकास कार्य के लिए विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा,वार्ड पार्षद शिवेंद्र परिहार,लोककर्म प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले,दीपक साहू,जयश्री जोशी,अरुण सिंह,प्रकाश गीते,निखिल खिचड़िया,कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे,प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,पंकज साहू एवं क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया।

वार्ड 59 साकेत कालोनी व नरसिंह विहार कालोनी के अलग अलग स्थानों पर सीमेंटीकरण कार्य किए जाएंगे। दुर्ग निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 59 में 17 लाख की लागत से विकास कार्यों का विधायक व महापौर ने भूमिपूजन किया। उन्होंने उपस्थित जनों को बताया कि दुर्ग निगम क्षेत्रांतर्गत शहर में सीमेंटीकरण व अन्य निर्माण किया जा रहा है भूमिपूजन जिसका कार्य जल्द ही इसका शुभारंभ होने से जनता को इसका लाभ मिलेगा। विधायक व महापौर ने पार्षद व नागरिको की उपस्थिति में हुए भूमिपूजन के तहत वार्ड 59 क्षेत्र के तीन सड़कों पर सीमेंटीमकरण किया जाएगा, इससे लोगों को आवागमन की सहूलियत होने के साथ ही सड़कों पर छोटे मोटे गड्ढों से राहत तथा बारिश के सीजन में कीचड़ से होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी।

साकेत कालोनी के दो स्थानों में व नरसिंह विहार कॉलोनी के एक स्थान में वार्ड 59 में वृहद स्तर पर सड़कों का सीमेंटीकरण होने से वार्ड की सुंदरता भी बढ़ेगी।महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड के नागरिकों को विकास कार्य की सौगात दी।कार्यक्रम में मौजूद सहित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे,पार्षद शिवेंद्र परिहार व वार्डनागरिको की मांग पर सड़क सीमेंटीकरण कार्यो से लोगो आवागमन में इसका लाभ मिलेगा साथ ही क्षेत्र के पार्षद व नागरिकों ने भूमिपूजन के दौरान विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल का किया आभार किया।

  • Related Posts

    शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक महफिल, पंडवानी से लेकर फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बिखेरा कला का जादू
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला मैदान का शिल्पग्राम मंच रविवार को लोककला, संगीत और नृत्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कहीं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा कर रही हमारी सरकार, जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply