निगम अधिकारी/कर्मचारियो व बीएलओ से सर्वे की जानकारी ले रहें आयुक्त

शेयर करें

दुर्ग ।। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत ओबीसी सर्वे का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। वार्डो में हो रहे ओबीसी सर्वे का आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा औचक निरीक्षण करने पहुंचे।उन्होंने सर्वे के दौरान आ रही समस्याओं से अवगत हुए और सभी से फील्ड की जानकारी ली।साथ ही उन्होंने समस्याओं का समाधान भी किया ।उन्होंने कहा कि अब सर्वे कार्य में तेजी आई है.

नगर निगम प्रशासन के मुताबिक परिवार का मुखिया जो कुछ भी जानकारी देगा उसे दर्ज करना है। अगर किसी प्रकार की समस्या है तो उसकी जानकारी अपने अधिकारियों को देना है। इसके लिए प्रत्येक वार्ड के अनुसार राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।वार्ड में प्रत्येक बूथ लेवल पर अधिकारी/कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है।उनके सहयोग के लिए शहरी आजीविका मिशन,स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम से एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई गई है।

नगर निगम प्रशासन से जानकारी में बताया गया कि बीएलओ एवं टीम घर-घर जाकर जानकारी के मुताबिक बताया गया कि ओबीसी की जानकारी एकत्रित कर रहें हैं. जिसमें शहर क्षेत्र निकाय, पिछड़ा वर्ग परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के सदस्यों की संख्या, महिला, पुरुष की कुल संख्या, मोबाइल नंबर आदि दर्ज किया जा रहा है।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य के किसान लाभकारी फसलों की तरफ बढ़ रहे है जिससे उनकी आमदनी में इजाफा हो रहा है, महासमुंद जिले में खरीफ मौसम के दौरान धान के…

    और पढ़ें
    पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन याद आ जाता है। आज जीवनशैली पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *