निगम आयुक्त रोहित व्यास ने कार्य विभाजन कर अभियंताओं को सौंपा दायित्व, सात अभियंताओं को मिली जिम्मेदारी

शेयर करें

भिलाई ।। भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास ने कार्य विभाजन कर अभियंताओं को विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारी दी है। इसके तहत बीके देवांगन, प्रभारी अधीक्षण अभियंता को नोडल अधिकारी दुर्ग जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना तथा अमृत मिशन 77 एवं 66 एमएलडी के कार्यों के लिए नोडल अधिकारी का दायित्व, परियोजना शाखा, जोन क्रमांक 1, 2 एवं 3 के प्रभारी अधीक्षण अभियंता का दायित्व।

दीपक जोशी प्रभारी अधीक्षण अभियंता को नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना, सरोवर जल धरोहर संरक्षण, प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना, विधानसभा से संबंधित, 14 वे एवं 15 वे वित्त आयोग, पौनी पसारी योजना, मुख्यमंत्री घोषणा, खनिज न्यास मद, जिला योजना सांख्यिकी विभाग, राज्य स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक, परियोजना शाखा, राज्य एवं जिला स्तरीय वीडियो कांफ्रेंसिंग, कलेक्टर सेक्टर जिला दुर्ग से संबंधित समस्त जानकारी एकत्रित कर प्रेषित करना, परियोजना शाखा से संपादित कार्य, जोन क्रमांक 3 बीएसपी के वार्ड, जोन क्रमांक 4 एवं जोन क्रमांक 5 के प्रभारी अधीक्षण अभियंता, शासन को समय-समय पर भेजी जाने वाली समस्त जानकारी एकत्र का प्रेषित करने का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ सुनील दुबे प्रभारी कार्यपालन अभियंता, वसीम खान प्रभारी सहायक अभियंता, अर्पित बंजारे उप अभियंता तथा कृष्ण कुमार जंघेल उप अभियंता अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ परियोजना शाखा के समस्त कार्य को संपादित करेंगे और अमरेश लोहिया सहायक अभियंता परियोजना शाखा से संपादित समस्त कार्य करेंगे।

  • Related Posts

    दीक्षांत समारोह में 51 पदकों से मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कंप्यूटर साइंस की छात्रा आत्मिका गांगेली बनीं ओवरऑल टॉपर
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान…

    और पढ़ें
    नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply