कोरोना काल में प्राइवेट स्कूल वसूल रहे पूरी फीस- पालकों का जिलाधीश के समक्ष शिकायत

शेयर करें

जिला पंचायत सभापति राहुल योजराज टिकरिहा के नेतृत्व में पहुंचे पालकगण।

बेमेतरा – प्रदेशभर में कोरोना संकट के चलते स्कूल कॉलेज अभी तक चालू नहीं हुआ है। लेकिन बच्चों और छात्रों के पढ़ाई में किसी प्रकार का अवरोध न हो इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। लेकिन प्राइवेट संस्थानों द्वारा मोटी फीस वसूली का मामला लगातार सामने आता रहा है। इसी प्रकार बेमेतरा जिला में भी प्राइवेट स्कूलों द्वारा ट्यूशन फीस के नाम से मोटी फीस लेने का मामला सामने आया है।

जिला पंचायत सभापति एवं अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक राहुल योगराज टिकरिहा के नेतृत्व में प्राईवेट स्कूलों में अध्यनरत बच्चों के पालको ने बेमेतरा जिलाधीश शिव अनंत तायल से मुलाक़ात कर बेमेतरा में संचालित एलॉन्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल एवं बेमेतरा जिला में संचालित सभी प्राइवेट स्कूलों के फीस के संदर्भ में ज्ञापन सौपाकर स्कूलों को उचित दिशा निर्देश देने का निवेदन किया गया।

एलॉन्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालकों ने स्कूल प्रशासन द्वारा फीस के लिए मोटी रकम मांगने व फीस के लिए दबाव बनाने की शिकायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा से किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए सभापति टिकरिहा ने पालकों से मुलाकात कर जानकारी दी साथ ही जिलों में संचालित अन्य सभी प्राइवेट स्कूलों के लिए भी फीस निर्धारित करने का निवेदन जिलाधीश बेमेतरा से किया।

जिलाधीश बेमेतरा को सौपे गए ज्ञापन में सभापति टिकरिहा एवं पालकों ने लिखा है कि “बेमेतरा में संचालित एलॉन्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वारा अध्यनरत विद्यार्थीयों के पालको से ट्यूशन फीस के नाम से फीस मंगाई जा रही है और फीस के लिए स्कूल प्रशासन द्वारा दबाव बनाया जा रहा है।

महोदय जी बच्चे अभी अपने घरों में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे है। जिससे स्कूल की बहुत सारे ख़र्चे(जैसे – पानी, बिजली, रोजाना सफाई, मेंटेनेंस) के पैसे बच ही रहे है। जबकि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पालकों को बच्चों के लिए मोबाईल और हर महीने नेट पैक डलाने की आवश्यकता पड़ती है। नेट पैक भी कम से कम रोजना 3 जीबी मिले इतना पैक का रिचार्ज कराना पढ़ रहा है ताकि बच्चों के पढ़ाई में किसी प्रकार का रुकावट न आएं।

कोरोना का यह संकट सभी के ऊपर आया है। अतः महोदय जी आपसे आग्रह है कि पालकों की पीड़ा को समझते हुए और स्कूल प्रशासन की बजट सुविधा को देखते हुए एक उचित रास्ता निकालने की कृपा करें। जिससे पालकों को भी अतिरिक्त भार न पड़े। बेमेतरा जिला में संचालित सभी प्राइवेट स्कूलों में फीस के संदर्भ में एक उचित राशि फीस के रूप में पालकों द्वारा स्कूल प्रशासन को देय हो ऐसा निर्देश प्रदान किया जाय ताकि भविष्य में फीस को लेकर पालकों और स्कूल प्रशासन को किसी प्रकार की समस्या न आए।

सभापति टिकरिहा के साथ पालक दिनेश कुमार, महेंद्र साहू, रविन्द्र साहू, रोशन कुमार वर्मा, संतोष साहू, खूबीराम वर्मा, खूबीराम साहू, ओंकारेश्वरी वर्मा सहित अन्य पालकगण उपस्थित होकर जिलाधीश को वस्तुस्थिति से अवगत कर उचित समाधान करने का निवेदन किया।

कोरोना काल में प्राइवेट शिक्षण संस्थानों से पूरी ट्यूशन फीस वसूली कि शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही है, प्राइवेट स्कूल शासकीय मापदंड के अनुरूप ही वसूलें फीस नहीं तो पलकों के साथ खोलेंगे मोर्चा।- राहुल योजराज टिकरिहा

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला मोर्चा निकाला स्कूटी रैली
    • April 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भिलाई के द्वारा नारी शक्ति स्कूटर रैली का आयोजन किया गया आयोजीत रैली दुर्ग…

    और पढ़ें
    संस्कृति विभाग द्वारा लोक कलाकारों को संबल देने “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026” हेतु आवेदन आमंत्रित
    • April 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा राज्य की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *