आदिवासियों के धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंदचैंबर ऑफ कॉमर्स सहित सर्व समाज का समर्थन

शेयर करें

रायपुर // कांकेर जिले में सामने आए धर्मांतरण से जुड़े मामलों के बाद प्रदेश में बढ़ते तनाव को देखते हुए सर्व समाज द्वारा 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भी समर्थन देने की घोषणा की है।

चैंबर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि प्रदेश का शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार हो रहे धर्मांतरण से सामाजिक संतुलन और प्रदेश की जनसांख्यिकी प्रभावित हो रही है।

श्री भसीन ने बताया कि कांकेर की घटना के बाद व्यापारी समाज को लेकर भी वातावरण खराब करने का प्रयास किया गया है। इसे देखते हुए चैंबर की बैठक में सर्वसम्मति से 24 दिसंबर को बंद के समर्थन का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा प्रदेश के संवेदनशील मुद्दों पर समाज के साथ खड़ा रहा है।

24 दिसंबर को प्रदेशभर में दुकानों एवं सब्जी मंडियों को बंद रखने की अपील की गई है। इस बंद को ट्रांसपोर्ट चैंबर का भी समर्थन प्राप्त है, जिससे वाहनों के संचालन पर असर पड़ने की संभावना है।

चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं विभिन्न व्यापारी संगठनों ने व्यापारियों से स्वेच्छा से बंद का समर्थन करने की अपील की है। साथ ही प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की गई है।

सर्व समाज एवं व्यापारी संगठनों ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। बंद को पूर्ण समर्थन देने के लिए अग्रवाल, मारवाड़ी, जैन, सिख एवं सिंधी समाज के प्रमुखों ने भी सहमति जताई है।

  • Related Posts

    तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान रायपुर // प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून…

    और पढ़ें