भिलाई भाजपा के चुनावी बैठक को सावन्नी ने किया संबोधित
भिलाई । भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के द्वारा प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यसमिति आयोजित की गयी।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और नगर निगम भिलाई के चुनाव प्रभारी भूपेंदर सिंह सवन्नी एवं भिलाई जिला भाजपा के कार्यसमिति प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण के साथ हुई तत्पश्चात भारतमाता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन किया गया। चूंकि भिलाई में नगरी निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है इसलिए आज की यह कार्यसमिति की बैठक साथ साथ नगरी निकाय चुनाव की भी बैठ हुई।इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने स्वागत भाषण के साथ साथ भिलाई भाजपा के द्वारा किये गए कार्यक्रमों का लेख जोखा भी प्रस्तुत किया। राजनीतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री शंकरलाल देवांगन ने रखा जिसका समर्थन जिला कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यसमिति प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल ने जिले के सभी पदाधिकारीयों एवं मंडल अध्यक्षो से उनका परिचय लिया उसके बाद उन्होंने सभी मंडल के अध्यक्षों को उनके द्वारा बनाये गए शक्तिकेन्द्र प्रभारी,बूथ अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ पालक पन्ना प्रभारियों महिला प्रमुखों एवं युवा प्रमुखों की जानकारी मांगी इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 25 सदस्यो की नियुक्ति करने तथा इन सदस्यों में सभी वर्गो को समाहित करने के भी निर्देश दिए।प्रदेस कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा अनुभवी और हमारे गौरीशंकर अग्रवाल को हमारे बीच मे कार्यसमिति का प्रभारी बना करके भेजा हैं हम सब उनका अभिनंदन करते हैं भिलाई जिले से वे पूर्व परिचित है।राकेश पांडेय ने आगे कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी तब से इस सरकार ने हर काम को चुनावी नजरिये से देखा है।15 सालो तक हमारी भारतीय जनता पार्टी की डॉ रमन सिंह जी की नेतृत्व वाली सरकार ने छत्तीसगढ़ को संवारा सजाया लेकिन जब से कांग्रेस सरकार आयी है इन तीन सालों में इस कांग्रेस की सरकार ने हम सभी को कर्जदार बना दिया है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश महामंत्री भूपेंदर सिंह सवन्नी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज नगरी निकाय चुनावो की घोषणा हो गयी है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 24 घंटे चुनाव के लिए तैयार रहता है और इसलिये हम लोग मानसिक रूप से पूरी तैयार है और ये चुनाव राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चुनाव है क्योकि कांग्रेस का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और जनता इस बात को बेहतर समझ रही है की 15 साल मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का कार्यकाल कैसा था और ये तीन साल में में भूपेश सरकार का कार्यकाल कैसा है ये सरकार पूरी तरह से छत्तीसगढ़ में फैल हो चुकी है प्रदेश में पूरी तरह से अराजकता का माहौल है इस सरकार को कोई कहता है शराब माफिया की सरकार है कोई कहता रेत माफिया की सरकार है कोई कहता लैंड माफियाओं की सरकार है इस सरकार को प्रदेश की जनता माफियाओं के सरकार के नाम से जानने लगी है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार आई है भ्रष्टाचार चरम पर है।आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिरीष अग्रवाल सुरेंद्र केम्बो जिला महामंत्री मार्कंडेय तिवारी शंकर लाल देवांगन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह पुरुषोत्तम देवांगन रामगोपाल शर्मा प्रमोद अग्रवाल भूषण अग्रवाल त्रिलोचन सिंह कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव सहकोषाध्यक्ष राकेश पांडेय जिला मंत्री रामानंद मौर्य राम उपकार तिवारी मंजूषा साहू अवधेश चौहान ईश्वर ठाकुर रामप्यारी वर्मा कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी आईटी सेल प्रभारी संतोष सिंह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा सहकार्यालय मंत्री शिवसागर मिश्रा आईटी सेल सह प्रभारी जाकिर हुसैन मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल राम ब्रिज वर्मा रंजीत सिंह गुरजीत सिंह अनिल सोनी राजीव पांडेय ए एन पाढ़ी दिलीप पटेल पी एन दुबे संजय शर्मा डॉ रतन तिवारी रवि कुशवाहा टीपी सिंह प्रीति जाधव कविता बिस्वाल गोपाल बिष्ट शरद सिंह पूनम शुक्ला स्वाति साहू शोभना फरहड़ राकेश रुपेश टोंक मीना सुशील निर्मल सिंह मेघा यदुवंशी विजेंद्र सिंह दिनेश पांडे प्रताप सिंह हरीश वर्मा सुरेश देवांगन सोहेल खान चंद्रिका यादव श्याम सुंदर राव महेश वर्मा रिकेश सेन संतोष श्रीरंगे ललित मोहन जयप्रकाश यादव धनेश्वरी साहू सुरेखा खटीक दीपक गुप्ता गायत्री यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |






