आयुक्त मयंक श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई

शेयर करें

रायपुर ।। जनसंपर्क संचालनालय और छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारी-कर्मचारियों ने आयुक्त और छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मयंक श्रीवास्तव को उनके स्थानांतरण पर आज शाम नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में भावभीनी विदाई दी।

विदाई समारोह में आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि जनसंपर्क आयुक्त के रूप में उनका कार्यकाल यादगार रहा। जनसंपर्क संचालनालय और छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारियों ने मयंक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जनसंपर्क के संचालक अजय अग्रवाल, अपर संचालक जे.एल. दरियो, उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, संतोष मौर्य सहित जनसंपर्क संचालनालय और छत्तीसगढ़ संवाद के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान रायपुर // प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *