-रंग बिरंगी रोशनी से निखरकर हुआ कायाकल्प:

शेयर करें

दुर्ग // 19 मई! नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत शहर के ह्दय स्थल दादा दादी,नाना नानी पार्क का विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,छग राज्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा पार्क का जायजा लिया और आज से दादा- दादी,नाना-नानी पार्क को आम जनता को समर्पित किया।दादा- दादी नाना-नानी का नए सिरे से कायाकल्प का जिम्मा विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी ने लिया था जिसे बखूबी मूर्तरूप दिया जा रहा है।शहर के नागरिको को सुकून के दो पल बिताने एवं परिवार के साथ मनोरंजन हेतु इस पार्क को सजाया व सवारा जा रहा है।इस पार्क में नागरिको को देखने को मिलेगी रंग बिरंगी रौशनियों से निखरा दादा दादी,नाना नानी पार्क को आज से जनता के लिए खुला गया। इस दौरान एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,दीपक साहू,संजय कोहले, पार्षद भास्कर कुंडले,उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह, अजय मिश्रा,राजकुमार पाली,विकास यादव, मौजूद थे। दादा दादी नाना नानी पार्क इसमे जनप्रतिनीधियो एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका व मेहनत रंग ला रही है।पर्यावरण व उद्यानिकी विभाग प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा भी लगातार इस कार्यो की मॉनिटरिंग कर रही है।महापौर बाकलीवाल एवं आयुक्त मंडावी के द्वारा समय-समय पर दादी,नाना नानी पार्क का जायजा अधिकारियों के साथ लगातार लिया जा रहा है एवं अधिकारियों को सुंदर ढंग से बेहतर काम करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।जिसके फलस्वरूप आज दादा दादी नाना नानी नए स्वरूप में निखर रहा है,शीघ्र जनता को समर्पित किया जाएगा।छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्थित दादा दादी नाना नानी पार्क छत्तीसगढ़ के हलचल भरे पर्यटन स्थलों में से एक है। पार्क को एक अनोखा नाम मिला है जिसका मतलब है दादाजी और दादी का पार्क। थ्री पार्क में प्लेज़ोन, आराम से बैठने का क्षेत्र है। पार्क बच्चों और परिवारों के लिए एकदम सही जगह है। यह छत्तीसगढ़ के दुर्ग के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है…

    और पढ़ें
    संत शिरोमणि गुरू रविदास की 650 वी जयंती एवं हरेली तिहार के अवसर पर जामुल पहुचेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की 650 वी जयंती एवं हरेली तिहार के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 12 अगस्त दिन बुधवार को…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *