रंग बिरंगी खूबसूरत रंगीन लाइट्स से रोशन हुई टाउनशिप की प्रमुख सड़क, शहरवासियों का लुभा रही

शेयर करें

भिलाईरंग बिरंगी खूबसूरत रंगीन लाइट्स से रोशन हुई टाउनशिप की प्रमुख सड़क शहर की प्रमुख सड़कों पर अब लोगों को रंगीन रोशनी का नजारा देखने को मिल रहा है। सड़क के बिजली पोलों पर टिमटिम जगमगाती रंग बिरंगी लाइटें लोगों को काफी आकर्शित कर रही है। लोगों को मन मोह रही है। इससे शहर की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। और यह सब संभाव हो पाया है कि भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की नई सोंच और प्रयास से। विधायक देवेंद्र यादव के प्रयास से अब भिलाई के टाउनशिप की सुदरता में भी चार चांद लग रहे हैं। सेंट्रल एवेंन्यू रोड पर भी रंग बिरंगी एलईडी लाईट लगाई जा रही है।

आधी सड़क में लाइन लगाने का काम भी पूरा हो चुका है। तेजी सेचल रहे इस काम की भिलाईवासी जमकर सराहना कर रहे हैं और रात में रंग बिरंगी लाइटों को देख कर शहर की सुंदरता की तारिफ करने से खुद काे रोक नहीं पा रहे हैं। निगम क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के ट्यूबलर पोल पर एलईडी के साथ कलरफूल रोपलाइट लगाया जा रहा है। जोन स्तर के अधिकारियों को मुख्य सड़कों के पोल को चिन्हाकित कर रंगीन रोपलाइट्स लगाने के आदेश भिलाई नगर विधायक देवेंद्र ने दिया है। जिससे कि दिन ढलने के बाद सड़कों पर पर्याप्त रोशनी हो और सफर भी आराम दायक लगे।निगम मद से जोन क्रमांक 1, 2, 3, 4 और 5 के प्रमुख सड़कों के ट्यूबलर पोल पर रंगीन रोप लाइट लगाया जाना है। साथ ही ट्यूबलर पोल को पेंट किया जाएगा।

इसी कड़ी में वायशेप ब्रिज के ट्यूबलर पर लाइट लगाने का काम पूरा करने के बाद अब शहर के अब टाउनशिप के प्रमुख सड़कों पर रंगीन रोशनी बिखरने वाली लाइट लगाई गई है। जो काफी मनमोहक लग रही है। पहले चरण में जोन-1 के अंतर्गत नेशनल हाइवे के नेहरू नगर से सुपेला थाना तक 44 ट्यूबलर पोल पर रंगीन रोप लाइट्स लगाई गई है। विधायक देवेंद्र यादव की पहले से सुपेला घड़ी चौक से डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कोहका रोड के 44 ट्यूबलर पर पोल पर रोप लाइट लगाई जा चुकी है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – अरुण साव
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित…

    और पढ़ें
    ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • July 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम में ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों (नस्तियों) के त्वरित एवं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *