जनचौपाल में कलेक्टर हुए आम नागरिकों की समस्याओं से रु-ब-रु, मांग एवं शिकायत से संबंधित 46 आवेदन मिले

शेयर करें

बेमेतरा // जिला कार्यालय कलेक्टोरेट में सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनचौपाल में कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने आज जिले के विभिन्न गांवों से आये आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिए। जनचौपाल में मांग एवं शिकायत से संबंधित लगभग 46 आवेदन प्राप्त हुए। जनचौपाल में आये तहसील नवागढ़ के ग्राम कुंआ निवासी नूतन साहू ने छ.ग. शासन द्वारा संचालित प्रसूति सहायता योजना का लाभ दिलाने, तहसील बेरला के ग्राम हसदा निवासी केशवकुमार साहू ने अपने लगानी भूमि के सामने घास भूमि में गांव के एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किए जाने के संबंध में शिकायत की।

विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम परसदा के ग्रामवासियों ने पक्षी विहार के जमीन में गांव के एक व्यक्ति द्वारा बेजा कब्जा कर धान, गेंहूं एवं चना की खेती करने के संबंध में शिकायत किए। तहसील बेरला के ग्राम खर्रा निवासी देवेन्द्र वर्मा ने खाद बीज के लिए अल्पकालिन ऋण प्रदाय करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। तहसील देवकर के ग्राम पंचायत खुरुसबोड़ के पूर्व सरपंच तिलक मनहरे ने खुरुसबोड़ से कोहकाबोड़ तक पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य में घटिया मटेरियल की जांच एवं शिकायत के संबंध में आवेदन दिया। विकासखण्ड बेरला के ग्राम सांकरा निवासी मनहरण साहू ने गांव के गौठान में किए गये कार्य का परिश्रमिक राशि का भुगतान करवाने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील बेमेतरा के ग्राम गिधवा निवासी लालू निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मित्र के रूप में किए गए कार्य का मानदेय भुगतान करने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील बेमेतरा के ग्राम जौंग निवासी रघुवीर क्षत्री ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो किस्त की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम मुरकुटा के ग्रामवासियों ने मुक्तिधाम से अवैध कब्जा हटाये जाने के संबंध में आवेदन दिया।

इसी तरह शाला प्रबंधन समिति शा.पूर्व.मा. शाला बेरला ने जनचौपाल में कलेक्टर को आवेदन देकर अवगत कराया कि शास पूर्व माध्य शाला बेरला (हिन्दी माध्यम) में बालक शौचालय बहुत ही जर्जर स्थिति में है। जिसके कारण विद्यालय के बालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए शाला प्रबंधन समिति ने शौचालय मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की। इसके अलावा जनचौपाल में नक्शा त्रुटि सुधार करने, बन्दोबस्त त्रुटि सुधार करने, आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने, फसल बीमा की राशि दिलाये जाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply