कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की फरियाद

शेयर करें

बेमेतरा // कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के दृष्टि-सभाकक्ष में जनचौपाल के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनचौपाल के माध्यम से शहरी सहित जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए नागरिकों, ग्रामीणजनों, युवाओं एवं महिलाओं की समस्याओं को सुना और आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर के सौम्य व्यवहार और छत्तीसगढ़ी में संवाद करने के कारण जिले के ग्रामीणजन और आम नागरिक जनदर्शन में जिलाधीश से सीधे मिलकर अपनी समस्याओं को बेझिझक रख रहे हैं।

कलेक्टर भी फरियाद लेकर पहुंचने वाले ग्रामीणों महिलाओं एवं युवाओं सहित सभी आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर यथासंभव त्वरित निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आज के जनचौपाल में आम नागरिकों ने मांग, शिकायत एवं समस्या से संबंधित 70 आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। जनचौपाल में अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र जोशी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व साजा विश्वास राव मस्के सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।    

जनचौपाल के दौरान विकासखण्ड साजा के ग्राम भरदाकला निवासी श्री धौलेश कुमार ने जनचौपाल में बैटरी चलित ट्रायसायकल दिलाने हेतु आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर शुक्ला द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उनको ट्रायसायकल प्रदान किया गया। ट्रायसायकल मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए धौलेश ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। तहसील नवागढ़ के ग्राम तारेगांव निवासी एक दिव्यांग महिला नंदकुमारी ने आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम मुलमुला पोस्ट पेण्ड्रीतराई निवासी एक दिव्यांग पुरुष चेतन कुमार साहू ने अपने घर में शौचालय निर्माण कराने हेतु आवेदन दिया। ग्राम मुरकी पोस्ट दाढ़ी निवासी सुखनंदन कुर्रे ने पट्टायुक्त आबादी भूमि पर हुए अवैध कब्जा को हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

ग्राम खिलोरा पोस्ट मोहभट्ठा निवासी खिलानंद साहू ने अपने निजी जमीन के सामने घास जमीन के अतिक्रमण को हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम आंदू पोस्ट बालसमुंद निवासी दनीराम ने खरीफ फसल (कोदो) 2019-20 की क्षमिपूर्ति की राशि दिलाये जाने हेतु आवेदन दिया। ग्राम करमसेन निवासी राजेन्द्र कुमार ठाकुर ने धान का बोनस दिलाने के संबंध में, शंकर नगर वार्ड 11 नवागढ़ निवासी  नरगिस देवार ने नया राशन कार्ड व आधार कार्ड बनवाने के संबंध में, ग्राम खाती निवासी घनश्याम ने ऋण पुस्तिका प्रदान किये जाने के संबंध में आवेदन दिए।

इसके अलावा जनचौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, विद्युत पोल एवं विद्युत तार दिलवाने, गली क्रांकीटीकरण करवाने, मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत निर्माणधीन मार्ग में परिवर्तन करने, अतिक्रमण हटाने, आर्थिक सहायता मुआवजा, नामांतरण, बंटवारा, ग्राम नांदल के गौठान के समीप शौचालय निर्माण कार्य में चिन्हांकित भूमि में अतिक्रमण हटाये जाने आदि से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किये। जिलाधीश ने अधिकारियों से कहा कि तकनीकी रूप से जिन मामलों में आवेदनों का निराकरण नियमानुसार संभव नहीं है उस पर आवेदक को पृथक से लिखित रूप में सूचना भी दिया जाये। शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय कलेक्टर जनचौपाल का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को समय-सीमा के बैठक के पश्चात किया जाता है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply