सहकारी शक्कर कारखाना में हुई श्रमिक मौत को गंभीरता से लिया कलेक्टर ने, घटना की जांच करने के दिए निर्देश

शेयर करें

कवर्धा // कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले के सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में काम के दौरान श्रमिक की हुई मौत को बहुत गंभीरता से लिया है। कलेक्टर ने इस पूरे घटना की श्रमिकों से जुड़े हेल्थ सैप्टी सहित हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए है। घटना की जांच करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम भी बनाई गई है। कलेक्टर ने शक्कर कारखाना के एमडी से पूरे घटना की जानकारी ली। कलेक्टर ने श्रम जिला अधिकारी को भी जांच करने कहा है।
 

एमडी सतीश पाटले ने बताया कि यह घटना आज भोर सुबह की है। मृतक श्रमिक डेली विजेस पर कार्यरत था। घटना के बाद तत्कालीन सहायता के रूप में  तत्काल 1 लाख रुपए चेक उनके परिजनों को दी गई है। कलेक्टर ने कहा घटना से जुड़े सुरक्षा मानकों सहित सभी पहलुओं पर पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच की जाएगी। नियमानुसार मृतक परिवार को सहायता की जाएगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply