-महापौर,आयुक्त सभापति ने CM बघेल का फूलों,गुलदस्ता से किया स्वागत:
दुर्ग । नगर पालिक निगम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर के बेबिलान होटल इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम स्वच्छ्ता का हैट्रिक महोत्सव में नगर निगम दुर्ग को पूरे देश में छठवां स्थान दर्ज करने पर सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज को पहली बार प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। जिसका परिणाम सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में नगर निगम को छठवां स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, के मौजूदगी में दुर्ग निगम को स्वच्छता के चित्र और 3 स्टार अवार्ड देकर महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त हरेश मंडावी का सम्मान किया गया।
इस मौके पर सभापति राजेश यादव,स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर,स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान और पीआईयू शेखर वर्मा मौजूद थे। साथ ही दुर्ग निगम के सफाई मित्र स्वच्छ्ता दीदी श्रीमती दीपा जोशी और करण साहू के कार्यो की प्रशंसा करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया।
सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में नगर निगम दुर्ग द्वारा मुख्य सेप्टिक टैंक की सफाई, मल का उचित निपटान को प्रमुखता दी गई। जिसके लिए सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण प्रदान किया गया। जिसके अंतर्गत टॉयलेट की सफाई के लिए वेक्यूम एम्पीटियर की व्यवस्था है। कर्मचारियों के लिए सेफ्टी जैकेट, सेफ्टी ग्लब्स,हेलमेट, प्रदान किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अर्बन थीम लॉन्च किया।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि स्वच्छता के मामले में नम्बर वन बने हुए है। दुर्गं नगर निगम इस सफलता में पूरे देश मे 83 से 17 वां रैंक लाई है और स्वच्छ सर्वेक्षण में पहली बार गार्बेज फ्री सिटी के लिए भी 3 स्टार रेंटिंग पुरस्कार किया गया इसके लिए निगम महापौर,आयुक्त समेत जनप्रतिनिधियों,अधिकारी,कर्मचारियों के अलावा सफाई मित्र स्वच्छ्ता दीदियों का बड़ा योगदान है।






