CM बघेल ने किया स्वच्छ्ता का हैट्रिक महोत्सव कार्यक्रम में महापौर,आयुक्त और सभापति को स्वच्छ्ता चित्र और 3 स्टार अवार्ड से सम्मानित

शेयर करें

-महापौर,आयुक्त सभापति ने CM बघेल का फूलों,गुलदस्ता से किया स्वागत:

दुर्ग । नगर पालिक निगम मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर के बेबिलान होटल इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम स्वच्छ्ता का हैट्रिक महोत्सव में नगर निगम दुर्ग को पूरे देश में छठवां स्थान दर्ज करने पर सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज को पहली बार प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। जिसका परिणाम सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में नगर निगम को छठवां स्थान प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, के मौजूदगी में दुर्ग निगम को स्वच्छता के चित्र और 3 स्टार अवार्ड देकर महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त  हरेश मंडावी का सम्मान किया गया।

इस मौके पर सभापति राजेश यादव,स्वास्थ्य विभाग प्रभारी  हमीद खोखर,स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान और पीआईयू  शेखर वर्मा मौजूद थे। साथ ही दुर्ग निगम के सफाई मित्र स्वच्छ्ता दीदी श्रीमती दीपा जोशी और करण साहू के कार्यो की प्रशंसा करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया।

सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में नगर निगम दुर्ग द्वारा मुख्य सेप्टिक टैंक की सफाई, मल का उचित निपटान को प्रमुखता दी गई। जिसके लिए सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण प्रदान किया गया। जिसके अंतर्गत टॉयलेट की सफाई के लिए वेक्यूम एम्पीटियर की व्यवस्था है। कर्मचारियों के लिए सेफ्टी जैकेट, सेफ्टी ग्लब्स,हेलमेट, प्रदान किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अर्बन थीम लॉन्च किया।मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि स्वच्छता के मामले में नम्बर वन बने हुए है। दुर्गं नगर निगम इस सफलता में पूरे देश मे 83 से 17 वां रैंक लाई है और स्वच्छ सर्वेक्षण में पहली बार गार्बेज फ्री सिटी के लिए भी 3 स्टार रेंटिंग पुरस्कार किया गया इसके लिए निगम महापौर,आयुक्त समेत जनप्रतिनिधियों,अधिकारी,कर्मचारियों के अलावा सफाई मित्र स्वच्छ्ता दीदियों का बड़ा योगदान है।

  • Related Posts

    नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा प्रदाय, नवीनीकरण व भू-व्यवस्थापन हेतु प्राधिकृत अधिकारी एवं जांच दल गठित
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्तियों को पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 के क्रियान्वयन को गति देने के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्राधिकृत अधिकारियों, सहायक अधिकारियों एवं…

    और पढ़ें
    उचित मूल्य दुकानों के संचालकों एवं विक्रेताओं पर हुई वैधानिक कार्रवाई
    • July 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //  जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और हितग्राही-उन्मुख बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सतत निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *