मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की बैठक

शेयर करें

खनिजों से विकास से संबंधित लगभग 267 करोड़ रुपए की लागत के प्रस्तावों का अनुमोदन

रायपुरमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की बैठक में खनिजों के विकास से संबंधित लगभग 267 करोड़ रूपए के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। ये प्रस्ताव खनिज साधन विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम की विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित हैं।

राज्य शासन को प्रतिवर्ष खनिज राजस्व से प्राप्त होने वाली राशि में से 5 प्रतिशत राशि खनिज विकास निधि में रखी जाती है, जिसका उपयोग प्रदेश में खनिजों के विकास और नए खनिज क्षेत्रों की खोज आदि में किया जाता है। बैठक में स्वीकृत प्रस्तावों में केरवा कोल ब्लाक, आयरन ओर डिपाजिट-4 के विकास, बाक्साइट के नए क्षेत्रों की खोज, खनिजों के सर्वेक्षण तथा खनिज गतिविधियों के लिए संचालित ऑनलाइन खनिज पोर्टल को अपग्रेड करने के प्रस्ताव शामिल हैं।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, खनिज साधन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के मुख्य महाप्रबंधक जे.के.पशीने, खनिज साधन विभाग के अपर संचालक महेश बाबू उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़, जिसे हर्बल स्टेट के रूप में जाना जाता है, आज अपनी समृद्ध वन संपदा और दूरदर्शी शासकीय नीतियों के बल पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई…

    और पढ़ें
    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा
    • May 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *