सीएम डॉ. मोहन ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, बोले- सबके कल्याण के लिए मां से मांगा आशीर्वाद

शेयर करें

बस्तर में आयोजित हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठ

बस्तर // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल हुए। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से चर्चा भी की। इसके अलावा उन्होंने दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र का भी भ्रमण किया।

दंतेश्वरी मंदिर के बाहर सीएम डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि बैठक के बाद मैं मां दंतेश्वरी के दर्शन करने आया हूं। मां के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लगातार जन कल्याणकारी काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश जैसे आगे बढ़ रहा है, सनातन धर्म की पताका भी फहरा रही है और सभी धर्मों के लोग आनंद के साथ रह रहे हैं। हमने मां से कामना की है कि वे सब पर दया करें। जन कल्याण बेहतर तरीके से हो। हमने कामना की है कि मां गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति, सबका कल्याण करें।

जारी रहेगा विकास का क्रम
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार भी जन कल्याण के कामों में लगी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारें विकास में लगातार आगे बढ़ रही हैं। हमें उम्मीद है कि विकास का यह क्रम जारी रहेगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में…

    और पढ़ें
    वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें – श्री डेका
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, रायपुर में वर्ष 2026-27 में नवप्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम आज राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य…

    और पढ़ें