मुख्यमंत्री बघेल से भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

मुख्यमंत्री ने भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव श्री राजीव मेहता ने सौजन्य मुलाकात की। मेहता ने टोक्यो, जापान में 23 जुलाई से 08 अगस्त के बीच होने जा रहे 32वें ओलम्पिक खेलों में बतौर भारतीय ओलंपिक संघ के डिगनैट्री शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आमंत्रण पत्र दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने का न्योता सहर्ष स्वीकार किया और 32वें ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकानाएं देते हुए आशा जताई कि हमारे खिलाड़ी पूरे जोश से हिस्सा लेते हुए ओलंपिक खेलों में भारत का झंडा गाड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा करेंगे। टोक्यो ओलंपिक में शामिल होने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण मेहता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खेल गतिविधियों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण खेल आयोजित होंगे। श्री गुरचरण सिंह होरा ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास से जुड़े यूनियन क्लब की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के सम्बंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यूनियन क्लब की नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष होरा सहित सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सीईओ बशीर अहमद खान और कोषाध्यक्ष साईराम जाखड़ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अवैध खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-मिट्टी और गिट्टी से लदे 4 ट्रैक्टर व 1 हाईवा जप्त
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जीपीएम जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीएम…

    और पढ़ें
    आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की पहचान लंबे समय से धान के कटोरे के रूप में रही है, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की पहल से राज्य की कृषि अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *