मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

शेयर करें

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के प्रखर पत्रकार और पूर्व सांसद स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने चंद्राकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र चंदूलाल जी ने लोकसभा में सांसद के रूप में और केंद्र में महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री रहते हुए देश और प्रदेश की उल्लेखनीय सेवा की। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की।


उन्होंने कहा कि चंदूलाल जी मूल्य आधारित निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए भी जाने जाते हैं। कई ज्वलंत मुद्दों पर उन्होंने प्रखरता और निडरता से आवाज उठाई।  उन्होंने अपने प्रखर व्यक्तित्व और निर्भीक पत्रकारिता से देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मातृभूमि के प्रति उनकी सेवा भावना एवँ उनके अमूल्य विचार नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने 2.50 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण, 56 गांवों के 56 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही किसानों की समृद्धि, महिलाओं की आत्मनिर्भरता और…

    और पढ़ें
    महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक ऐतिहासिक पुन्नी मेला राजधानी रायपुर के महादेव घाट में एक बार फिर अपनी भव्यता…

    और पढ़ें

    Leave a Reply