
रायपुर । आज 21 जून को 7 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योगाभ्यास किया। आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों में वर्चुअल माध्यम से योगाभ्यास किया गया तथा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने प्रदेश वासियो को विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं दिए। मुख्यमंत्री ने कहा स्वस्थ्य तन औऱ मन के लिए नियमित रूप से योग जरूरी है। हमारे ऋषि मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से जान लिया था। इसलिए योग नियमित करते हैं।जिससे मन मे सकारात्मक विचार आते हैं।उन्होंने प्रदेश वासियो को नियमित रूप से योग करने का आग्रह किया है।

