शहर के निस्तारी तालाबों में पानी भरने नहर व नालियों की सफाई अभियान जारी

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम भीषण गर्मी के मौसम में शहर नगरवासियों को निस्तारी जल संकट दूर करने के उद्देश्य से नहर नाली के माध्यम से शहर के तालाबों में पानी भरने का कार्य नगर के मध्य से गुजरने वाली प्रमुख नहर नालियों की सफाई कार्य निगम द्वारा प्रारंभ किया गया है। नगर पालिक निगम क्षेत्र अन्तर्गत बोरसी क्षेत्र में स्थित नहर नाली की सफाई प्रगति पर है एवं रायपुर नाका बीआईटी कॉलेज के सामने से होते हुए वार्ड क्रमांक 23 आत्मानंद स्कूल होते हुए वार्ड 22 एवं शीतला तालाब तक जाने वाले नहर की सफाई का कार्य जारी है। नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर द्वारा नहर नाली सफाई कार्य का अवलोकन किया गया।

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा 9 अप्रैल से निस्तारी तालाबों के लिए पानी छोड़े जाने के पूर्व नहर एवम नालियों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाए नहर नाली के माध्यम से नगर निगम द्वारा शहर के निस्तारित तालाबों में जलभराव किए जाने से नगर वासियों को राहत मिलेगी। साथ ही भूमिगत जल स्तर में बढ़ोतरी होने से लोगों के घरों में पेयजल हेतु प्रयुक्त बोर में पानी बढने से लोगों को पेयजल संकट से भी राहत मिलेगी।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप सफाई विभाग के कर्मियों के माध्यम से नहर नाली की सफाई कार्य जारी है। नहर नाली के माध्यम से तालाबों में पानी भरे जाने हेतु किए जा रहे कार्यों का स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली द्वारा निगरानी करते हुए नहर नाली का सफाई कार्य बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए प्रयास किया जा रहा है व निगम के स्वच्छता कार्य में लगे कर्मचारियों के माध्यम से नाली में जमा मलमा एवं कचरे को सफाई करवाकर मलमा हटाया जा रहा है।

नहर नाली की सफाई कार्य कराए जाने से ग्रीष्म ऋतु में तालाबों को भरे जाने के लिए नहर की सफाई का कार्य निरंतर जारी है। आज आयुक्त द्वारा नहर सफाई कार्यो का निरीक्षण किया गया।बता दे कि उन्होंने रायपुर नाका बीआईटी कॉलेज के सामने वार्ड क्रमांक 23 आत्मानंद स्कूल से वार्ड 22 एवं शीतला तालाब तक जाने वाले नहर की सफाई का कार्य मुआयना किया।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply