छुटे हुए लोगों को मिलेगा दोबारा मौका, कर सकते है 22 फरवरी तक अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सर्वेक्षण उपरांत दावा-आपत्ति आमंत्रित

शेयर करें

भिलाईनगर।। नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्रांतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो का सर्वेक्षण उपरांत अब छुटे हुए लोगों को दोबारा मौका मिल रहा है। सर्वेक्षण के पश्चात 8 फरवरी से 22 फरवरी तक दावा-आपत्ति की जा सकती है, और जोन कार्यालय में इसके लिए आवेदन देकर नाम जुड़वाया जा सकता है। इसके लिए सभी जोन ऑफिस में दावा आपत्ति लेने का काम किया जा रहा हैं, वही मुनादी के माध्यम से वार्डो में व्यापक प्रचार किया जा रहा है, ताकि छुटे हुए लोगों को जोड़ा जा सके। सभी जोन के आयुक्त से अधिक जानकारी भी इसके लिए ली सकती है, वही पार्षद का सहयोग भी प्राप्त कर सकते है। उल्लेखनीय है कि 6 अगस्त 2021 को सर्वेक्षण के संबंध में ऑनलाइन प्रशिक्षण अधिकारियों को दिया गया था। इसके बाद से आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सभी जोन के कर्मचारियों को सर्वेक्षण कार्य के लिये ड्यूटी लगाई थी, जो घर-घर जाकर सर्वेक्षण का काम किए। जोन के जोन आयुक्त को नोडल अधिकारी इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया है। ओबीसी वर्ग का तथा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को सर्वेक्षण के लिये शामिल किया गया। लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी लिए गए, इसके अतिरिक्त जोन कार्यालय में भी प्रविष्टि करवाई गई। हितग्राही स्वयं की CGQDC एप्लीकेशन के माध्यम से आधार नंबर एवं राशनकार्ड नंबर दर्ज कर ऑनलाइन आवेदन भी किए।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply