चुनावी घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा नहीं कर रही राज्य सरकार : भाजयुमों उतई मंडल द्वारा नगर पंचायत उतई का घेराव किया

शेयर करें

उतई।वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उतई मंडल भाजपा ने नगर पंचायत उतई में विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमों उतई मंडल के नेतृत्व में मे सीएम भूपेश बघेल व कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरा होने पर वादाखिलाफी के विरोध में भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि चुनावी घोषणापत्र में किए वादों को पूरा नहीं करने पर आम जनमानस में प्रदेश सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है। किया हुआ वादा सिर्फ चुनावी जुमला बन गया है। बेरोजगारी भत्ते का अता-पता नहीं है। एकमुश्त दिया जाने वाला बोनस चार किश्तों में दिया जा रहा है। रेत की कालाबाजारी माफियाओं ने बदली शिवनाथ की दिशा जमीन के मालिकाना हक को लेकर दिए जाने वाले पट्टे का पता नहीं। ऐसे दर्जनों लोक लुभावन वादा कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किया था, जिसे कार्यकाल के ढाई साल मे पूरा नहीं कर पाई है।भाजपा जिला महामन्त्री ललित चन्द्राकर, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष अनिल साहू, भाजपा उतई मण्डल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, मंडल महामंत्री सोनू राजपुत, पुकेश चन्द्राकर, मण्डल उपाध्यक्ष नरेन्द्र साहू, भीमसेन सिन्हा, सोहन रिगरी, नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर, मंडल मंत्री सुखित यादव, अंडा उप सरपंच अमित चन्द्राकर, छबिलाल साहू, पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू, पूर्व पार्षद कुमार साहू,रूपेश पारख,मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग चंदू देवांगन, मंडल कोषाध्यक्ष आशीष साहू, प्रवीण यदु, लवण चतुर्वेदी, डुमेश साहू, दीपक यादव, सन्तोष सपहा, पूनम चंद सपहा, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश साहू, ईश्वर साहू, दीपक यादव, रामाचंद्र सहित भाजपा के कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अवैध खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-मिट्टी और गिट्टी से लदे 4 ट्रैक्टर व 1 हाईवा जप्त
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जीपीएम जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीएम…

    और पढ़ें
    आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की पहचान लंबे समय से धान के कटोरे के रूप में रही है, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की पहल से राज्य की कृषि अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *