च्वाइस सेंटर एवं मोबाईल दुकान मे जाकर ठगी करने वाले आरोपी को जेवरा सिरसा पुलिस ने भेजा जेल

शेयर करें

दुर्ग // जेवरा सिरसा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी में स्थित च्वाइस सेंटर में 26 जनवरी को एक व्यक्ति च्वाइस सेंटर के संचालक को यह कहते हुए की मुझे अकाउंट में पैसे की आवश्यकता है। मेरे पास नगद रकम रखा है मैं तुम्हे 30000/- रूपये के बदले 500 रूपये अतिरिक्त दूँगा तुम मेरे अकाउंट में 30000/- रूपये डाल दो जिससे प्रार्थी आरोपी द्वारा दिये गये प्रलोभन में आकर आरोपी के खाता मे फोन पे UPI ट्रांजेक्शन के माध्यम से 30000 रूपये डाल दिया किन्तु आरोपी द्वारा नगदी रकम नही देकर अपने धोखाधडी का शिकार बना लिया। जिस संबंध में प्रार्थी अमित कुमार पारकर पिता स्व. चिमन लाल पारकर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बेलीदी चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव जिला दुर्ग चौकी में शिकायत किया गया था l

इसी प्रकार 20 जनवरी को ग्राम चिखली में स्थित एक मोबाईल दुकान के संचालक से भी 200 रूपये अतिरिक्त रकम देने का प्रलोभन देकर इसी प्रकार से घोखधड़ी कर UPI ट्रांजेक्शन के माध्यम से 20500/- रूपये अपने अकाउंट में डला लिया और केवल 5000/- रूपये वापस किया है तथा शेष 15500 रूपये को वापस नही किया था l

जिस संबंध में प्रार्थी राकेश कुमार साहू, पिता रामकुमार साहू निवासी ग्राम चिखली चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगाव जिला दुर्ग द्वारा भी आरोपी हुपेश साहू पिता तापेश्वर साहू उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम जुगदेही वार्ड नं 11. पोस्ट सिलौटी थाना भखारा जिला धमतरी (छ.ग.) के विरूद्ध लिखित शिकायत किया गया उक्त दोनों शिकायत को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी के विरुद्ध धारा 318 (4) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना क्रम में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी हुपेश साहू जुर्म स्वीकार किया तथा आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को दोनों प्रकरण में 27 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया l

  • Related Posts

    शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
    • June 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों…

    और पढ़ें
    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल श्री डेका
    • June 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पांडे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर पालिक निगम रायपुर के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *