चिटफंड कम्पनियों से निवेशकों की जमा राशि वापस दिलाने की कार्यवाही में लाएं तेजी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करें

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए गृह विभाग के साथ अन्य विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का दें लाभ

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिटफंड कम्पनियों से निवेशकों की जमा राशि वापस दिलाने के लिए तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की समिति बनाई जाए, जो चिट फंड कम्पनियों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई की प्रगति की हर हफ्ते समय-सीमा की बैठक में समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर निवेशकों और स्थानीय लोगों से चिटफंड कम्पनियों की सम्पत्तियों की जानकारी लेकर वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए पोर्टल भी बनाया जा सकता हैै। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित गृह विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 187 अनियमित चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध 427 प्रकरण पंजीबद्ध है, इनमें से 265 प्रकरण न्यायालयों में विचाराधीन है। अब तक चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क कर 9 करोड़ 32 लाख रूपए की वसूली की गई है तथा 17 हजार 322 निवेशकों को 7 करोड़ 86 लाख रूपए वापस किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल द्वारा सट्टा, जुआ, अवैध शराब के कारोबार जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि थाने स्तर के मैदानी अमला अपने कर्तव्यों का निर्वहन मुस्तैदी से करें। यह सुनश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी उनके कार्याें की लगातार मॉनिटरिंग करें।
मुख्यमंत्री ने बैठक में जेलों में निरूद्ध आदिवासियों की रिहाई के प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के समर्पण एवं पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को गृह विभाग के अलावा विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने पुलिस जवानों के लिए जिलों में आवास सुविधा उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा निर्मित आवासों को गृह विभागों द्वारा क्रय करने के प्रस्ताव पर सहमति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में कितने भवनों की आवश्यकता है, इसका आंकलन कर आवश्यकतानुसार छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल की कालोनियांे में जवानों के लिए आवास लेने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे हर जिले में जवानों के लिए आवास की व्यवस्था हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने उप निरीक्षकों की भर्ती और बस्तर फाइटर्स की भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, आर.के. विज, पुलिस महानिदेशक जेल संजय पिल्ले, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक होमगार्ड श्री अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, नगरीय प्रशासन विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., गृह विभाग के सचिव उमेश अग्रवाल सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अवैध खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-मिट्टी और गिट्टी से लदे 4 ट्रैक्टर व 1 हाईवा जप्त
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जीपीएम जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीएम…

    और पढ़ें
    आधुनिक और नगदी फसलों की खेती ने बदली छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की पहचान लंबे समय से धान के कटोरे के रूप में रही है, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की पहल से राज्य की कृषि अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *