मुख्यमंत्री ने गीतकार लक्ष्मण मस्तुरिया की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जनकवि और गीतकार स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया की 03 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा है कि मस्तुरिया के गीतों में छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक और यहां के लोक-जीवन की झलक दिखती है।

छत्तीसगढ़ का सहज-सरल लोक जीवन उनके गीतों में रचा-बसा है।उन्होंने अपने सु-मधुर और दिलकश आवाज की बदौलत छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए लोकप्रिय गीतों की रचना की। उनका गीत ‘मोर संग चलव रे-मोर संग चलव जी’ काफी लोकप्रिय हुआ। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कला जगत में मस्तुरिया जी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

  • Related Posts

    राज्योत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को जानने उमड़ रही लोगों की भीड़
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित भव्य राज्योत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाया गया स्टॉल लोगों के लिए विशेष आकर्षण…

    और पढ़ें
    राज्योत्सव में महक रहा राजस्थान का स्वाद, नीरज शर्मा बोले—छत्तीसगढ़ में कभी पराया महसूस नहीं हुआ
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव इन दिनों उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सराबोर है। यहां छत्तीसगढ़…

    और पढ़ें

    Leave a Reply