मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को बगिया निवास से किया रवाना

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया के निवास स्थल से सड़क सुरक्षा हेलमेट जागरूकता रैली और अंजोर रथ को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। नशे में गाड़ी न चलाएं। सड़क पर लापरवाही से न चलें। एक छोटी सी चूक से कई जिंदगी दांव पर लग जाती है। अतः जिम्मेदारी पूर्वक नियमों का पालन करें। इस मौके पर विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, आईजी अंकित गर्ग, सीसीएफ नवीद सजाउद्दीन, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी डी रविशंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

34 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत जशपुर जिला पुलिस विभाग द्वारा यह रैली निकाली गई है। जो लोगों को यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेगी। नवा अंजोर रथ में वीडियो फिल्मस के माध्यम से सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के प्रति आम जन को जागरूक किया जाएगा। यह रथ अगले माह तक पूरे जिले का भ्रमण करेगा।

  • Related Posts

    पीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) का प्रयास लगातार सफल हो…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर /// स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, की उपस्थिति में स्टेट वेयरहाउसिंग एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य सैलरी एम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *