मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बगिया में मिलने वालों का लगा रहा तांता

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री विष्णु देव आज शाम जशपुर जिले में अपने गृह ग्राम बगिया के प्रवास पर पहुंचे। बगिया स्थित निवास कार्यालय में उनसेे मिलने के लिए आम लोगों का ताता लगा रहा। लोग अपनी समस्याओं के निराकरण और मांगों से संबंधित आवेदन लेकर मुख्यमंत्री से मिले। इसके साथ ही लोगों ने मौखिक रूप से मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष अपनी मांगों और समस्याओं को रखा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री से मिलकर लोग काफी खुश थे। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री एक अभिभावक की तरह सबकी मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया की श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने से इस क्षेत्र के विकास को गति मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय हमेशा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करते आए हैं।

मुख्यमंत्री ने मिलने वालों से कहा की हमारी सरकार मोदी जी की अधिकांश गारंटियां पूरी कर दी गई हैं। हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आप सब शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी लेकर इसका अधिक से अधिक लाभ ले।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर 17 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *