मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ में ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, विधायकगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के सचिव, राज्य एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ विषय पर केंद्रित रहेगा, जिसमें स्वच्छता को समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानते हुए इसे उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाने का प्रयास होगा। शुभारंभ समारोह मे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्वच्छताग्रही समूहों को सुरक्षा किट का वितरण किया जावेगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान हेतु राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा-निर्मित पोस्टर का अनावरण किया जावेगा, इसके साथ ही स्वच्छता की शपथ ली जाएगी।

शुभारंभ समारोह के पश्चात प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘ अतंर्गत 3 मुख्य स्तंभों पर कार्य किया जावेगा। स्वच्छता की भागीदारी के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चत किए जाने का लक्ष्य है। संपूर्ण स्वच्छता-स्वच्छता लक्षित इकाई- (Cleanliness Target Units) के अंतर्गत कचरे एवं गंदे स्थानों को श्रमदान के माध्यम से साफ करते हुए इस प्रकार से रूपांतरित किया जावेगा कि वहां दोबारा गंदगी ना हो। सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच उनका सम्मान समारोह एवं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किए जाने के कार्य किए जाने हैं। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘ का यह अभियान 02 अक्टूबर 2024 को महात्मा गांधी की जयंती ‘स्वच्छ भारत दिवस‘ पर पूर्ण होगा।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply