मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 अगस्त को राजनांदगांव जाएंगे

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 अगस्त को राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 12.55 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में मिनीमाता प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं तिरंगा रैली कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे राजनांदगांव के स्वर्गीय गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में मिनीमाता निर्वाण दिवस कार्यक्रम एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री राजनांदगांव से अपरान्ह 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 3.55 बजे पुलिस परेड ग्राउंड आने के बाद, यहां से कुशाभाउ ठाकरे परिसर बोरियाकला जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां से शाम 5.25 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौट आएंगे।

  • Related Posts

    पीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) का प्रयास लगातार सफल हो…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर /// स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, की उपस्थिति में स्टेट वेयरहाउसिंग एवं ऐक्सिस बैंक के मध्य सैलरी एम…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *