मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रामनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां उनके निवास परिसर में छत्तीसगढ़ रामनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हार्दिक आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय से कहा कि अयोध्याधाम में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने से छत्तीसगढ़ के सभी लोगों में अपार हर्ष है। छत्तीसगढ़ माता शबरी की भूमि है। यहां के कण-कण में प्रभु श्री राम व्याप्त हैं।  राज्य सरकार द्वारा सरकारी खर्च पर छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्याधाम की यात्रा कराई जा रही है। इस योजना से प्रभु श्री राम के ननिहाल के लोगों को श्री आयोध्या धाम के दर्शन का अनुपम अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अयोध्याधाम के लिए श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन रवाना हो रही है। एक बार में लगभग 850 दर्शनार्थी प्रभु श्री रामलला के दर्शन को आयोध्या जा रहे हैं। इस यात्रा में श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन सहित सभी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के सभी श्रद्धालुओं को प्रभु श्री रामलला के दर्शन पूरे शासकीय खर्च पर करवाएगी।

इस अवसर पर रामनामी समाज से महेत्तर राम, श्री रामबिलास, मसीराम, गंगाराम, शोभाराम, श्रीमती नंदिनी वर्मा, श्रीमती भूरी बाई सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply