मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा और ढोल नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ग्रामीणों से मिलने पहली बार अपने गृह जिले जशपुर के विभिन्न गांवों में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। अपनी माटी के लाल की एक झलक पाने के लिए शाम से ही लोग पलक-पावड़े बिछाकर उनका इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणोें का उत्साह देखकर सहज ही यह अनुभूति हो रही थी कि उनका कोई अपना प्रदेश का मुखिया बना है। लोग अपने विशिष्ट अंदाज में मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए उत्साहित थे। पुष्प वर्षा, फूलों के हार और विजय तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। खुली जीप से उतर कर मुख्यमंत्री बड़ी आत्मीयता के साथ लोगों से मुलाकात करते रहे। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय भी मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री के जशपुर जिले के दुलदुला ब्लॉक के चिरईटांड पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के बीच ग्रामीणों ने जोशीले नारों और भरपूर ऊर्जा के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने पूरी विनम्रता के साथ ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार किया। ग्राम सलिहाटोली पहुंचने पर महिलाओं ने तिलक लगाकर और आरती उतारकर अपने लाडले मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

कुनकुरी के रोड शो में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोगों का उत्साह देखकर उनसे मिलने गाड़ी से उतरे, लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनकी झलक पाने के लिए महिलाएं और बच्चे घरों से निकलकर बाहर सड़कों पर आ गए। लगातार आतिशबाजी से कुनकुरी में दिवाली जैसा माहौल दिखा। बड़े बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। लोगों का स्नेह और सम्मान देखकर मुख्यमंत्री भाव विभोर हो उठे। रोड शो के दौरान लोग हाथों में अपने परिवार के नाम की तख्तियां लिये खड़े थे। 

इस मौके पर कुनकुरी के शासकीय बालक मिडिल स्कूल मैदान में अग्रवाल समाज द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को लड्डुओं से तौला गया। लोगों ने जोरदार आतिशबाजी कर अपनी भावनाएं जाहिर की। कुनकुरी नगर पंचायत के डुगडुगिया चौक में महिलाओं ने पुष्प वर्षा के बीच पुष्पहार, आरती कर विजय तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री को देखने बच्चे, बड़ों और बुजुर्गों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री से मिलने लोगो में खुशी और हर्षाेल्लास का माहौल दिखा। डुगडुगिया में चौक सौंदर्यीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। चौक में फाउन्टेन लगाया गया है। क्षेत्र के लाडले मुख्यमंत्री के अपने क्षेत्र आने के खुशी में यहां ग्रामवासियो द्वारा मेवा, मिष्ठान व लड्डुओं से तुलादान किया गया।

काफी लंबे समय से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अंचल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हर सुख-दुख में वे ग्रामीणों के सहभागी रहे। उनके सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे अंचलवासियों के बीच लोकप्रिय हैं। अपने मृदुभाषी और आत्मीय व्यवहार के कारण वे सहज ही लोगों के दिलों में बसे हैं। लोगों को उनके साथ संवाद स्थापित करने में अपनेपन की अनुभूति होती है और उनके समक्ष लोग अपनी बात रख पाते हैं।

  • Related Posts

    श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल मानव सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने इस…

    और पढ़ें
    साहीवाल पशुओं की नीलामी
    • October 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग के अंतर्गत संचालित डेयरी इकाई (बुल मदर एक्सपेंरिमेंटल डेयरी फार्म) में विभिन्न वर्गों के साहीवाल पशुओं जैसे दुधारू गाय/सूखी गाय/गाभिन गाय,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply