मुख्यमंत्री से भारतीय क्रिकेट टीम के प्रबंधक तरुणेश सिंह परिहार ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज राजधानी रायपुर स्थित पुलिस लाईन हेलीपेड में भारतीय क्रिकेट टीम के बांग्लादेश दौरे में प्रबंधक रहे श्री तरुणेश सिंह परिहार ने सौजन्य मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले 70 सालों में पहली बार बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ से उन्हें भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम का प्रबंधक बनाया। यह पहला मौका है जब मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद किसी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री परिहार ने बताया कि उन्हें दिसम्बर 2022 में बांग्लादेश में आयोजित 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला में, जिसमें भारतीय टीम को सफलता मिली में टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया।

उन्होंने बताया कि टीम का मैनेजर होने के नाते सेरेमनी में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा श्रृंखला में जीती गई ट्रॉफी उठाने का मौका उन्हें भी मिला। ज्ञातव्य है कि श्री परिहार राजधानी रायपुर स्थित श्यामनगर के निवासी हैं। मुख्यमंत्री ने श्री परिहार को उनकी इस उपलब्धि के साथ प्रदेश का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी एवँ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply