मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रदेश में उद्योग तथा व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए उपयुक्त माहौल के निर्माण और राज्य सरकार से मिल रही मदद की सराहना की गई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल द्वारा यह भी बताया गया कि छत्तीसगढ़िया व्यापारियों को जोड़ने, आगे बढ़ाने तथा व्यापार-व्यवसाय संबंधी जानकारियों के आदान-प्रदान के लिए छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ गठित है। यह संघ विगत 10 वर्षों से उद्योग विभाग, बैंक तथा शासन से जुड़े कई उपक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़िया व्यापारियों के लिए लगातार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें 10 हजार से ज्यादा छत्तीसगढ़िया व्यापारी जुड़े हैं और आपसी व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के पदाधिकारी सर्वश्री शेखर वर्मा, मनीष टिकरिहा तथा ललित साहू आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के तकनीकी नवाचारों का किया अवलोकन, कहा – हमारे युवा रोजगार मांगने वाले ही नहीं, रोजगार देने वाले भी बनें
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनवाचार और उद्यमिता के नए युग की ओर छत्तीसगढ़, एनआईटी रायपुर में 88.76 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला एआई, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा सहित सात अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं से…

    और पढ़ें
    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को, अभ्यर्थी 2 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों एवं नवीन सैनिक स्कूलों में कक्षा छठवीं और नौवीं में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply