मुख्यमंत्री को चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने का मिला न्योता

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधिमंडल ने चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री को अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रायपुर राज का वार्षिक अधिवेशन चंद्रनाहूँ परिसर पारागांव (आरंग) में आयोजित होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज को वार्षिक अधिवेशन के आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, छत्तीसगढ़ चंद्रनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज से हुलास चंद्राकर, हिम्मत चंद्राकर, राजेन्द्र चंद्राकर, वतन अंगनाथ चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, महेंद्र चंद्राकर, केशव चंद्राकर सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply