मुख्यमंत्री से अग्रवाल समाज दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अग्रवाल समाज दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी 26 सितंबर को दुर्ग में अग्रसेन जयंती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अग्रवाल समाज दुर्ग के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का शॉल, साफा और हार भेंटकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण हेतु अग्रवाल समाज का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैलाश रूंगटा, संजय रूंगटा, कमल नारायण रूंगटा, ललित सेकसरिया, पंकज कृतिका और मुरारी अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज दुर्ग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply