‘‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’’ के लिए मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

शेयर करें

रायपुर ।। ‘‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’’ के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायपुर निवास सज-धज कर तैयार है। मुख्यमंत्री निवास में दो सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से 1 बजे तक तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम अपने निवास पर तिहार की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अतिथियों की बैठक व्यवस्था, पूजा स्थल, मंच आदि व्यवस्थाएं देखीं। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और बसवराजु एस. भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री निवास की छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं। रंग-बिरंगे वंदनवारों, फूलों से आयोजन स्थल को सजाया गया है। मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से पूजा स्थल को सजाया गया है। यहां भगवान शिव और नंदिया बैला की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई है।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply