मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व. श्री राजेश अवस्थी को दी श्रद्धांजलि

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मठपुरा स्थित श्री दूधाधारी सत्संग भवन में आयोजित स्व. श्री राजेश अवस्थी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. राजेश अवस्थी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. श्री राजेश अवस्थी ने सामाजिक जीवन में सराहनीय कार्य किए। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, पवन साय, भूपेंद्र सवन्नी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
    • June 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य…

    और पढ़ें
    बस्तर में आमदनी दोगुनी करने का बड़ा संकल्प: तीन साल में हर परिवार की आय 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक पहुंचाने का लक्ष्य
    • June 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में नक्सलवाद से मुक्त बस्तर की नई…

    और पढ़ें