मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में ‘श्री हनुमान जन्मोत्सव‘ में शामिल हुए

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान श्री हनुमान को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में गुरूदेव सिद्धेश्वर ब्रम्हार्षि का छत्तीसगढ़ में अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। श्री बघेल ने दर्शक दीर्घा में बैठकर श्रद्धालुओं के साथ गुरूदेव के प्रवचन का श्रवण किया।

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुन्दर दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरावगी परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply