मुख्यमंत्री श्री बघेल पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री सोहन पोटाई के दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के ग्राम बाबू दबेना पहुंचकर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री सोहन पोटाई के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सोहन पोटाई के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय श्री पोटाई के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की और उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री सोहन पोटाई के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि श्री सोहन पोटाई आदिवासियों के बड़े नेता थे, वे आदिवासियों के अधिकार के लिए पूरे जीवनभर लड़ते रहे। उन्होंने चार बार लोकसभा में कांकेर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री ने सांसद पोटाई के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर लोक सभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, गौसेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरवर साहू, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव, योजना आयोग के सदस्य विजय ठाकुर, जनपद अध्यक्ष अंतागढ़ बद्रीनाथ गावड़े, जनपद उपाध्यक्ष भानुप्रतापपुर सुनाराम तेता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply