मुख्यमंत्री श्री बघेल जशपुर में सरहुल पर्व कार्यक्रम में हुए शामिल

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर जिले के राजी पड़हा मुख्यालय दीपू बगीचा में कहा कि प्रकृति एवं धरती को सरंक्षित रखने के लिए हमने जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने हम सतत प्रयत्नशील हैं। उन्होंने समाज के लोगों को अपनी प्रकृति, संास्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरहुल पूजा (खद्दी-परब) कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संास्कृतिक भवन के लिए 50 लाख रूपये, खद्दी-परब चैत पूर्णिमा के लिए 5 लाख रूपये, महामानव कार्तिक उरांव राजी पड़हा विद्यालय टिकैतगंज के लिए राशि 5 लाख रूपये अनुदान देने की घोषणा की। साथ ही राजी पड़हा के जमीन नामकरण के लिए प्रस्ताव देने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री बघेल जशपुर जिले के राजी पड़हा मुख्यालय दीपू बगीचा में आयोजित सरहुल पूजा (खद्दी परब) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधि विधान से धरती की पूजा कर प्रदेश वासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। खद्दी-परब धरती पूजा के अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को पारंपरिक गमछा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत और पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर भी भेंट किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अनेकता में एकता ही संस्कृति के सबसे बड़ी विशेषता है और इसको हमें आगे बढ़ाना है। छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति को बचाने के लिए हमारी सरकार कार्य कर रही है। इसे ध्यान रखते हुए हरेली, तीज, करमा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस, छठ पूजा, चेट्रीचंड महोत्सव के लिए शासकीय अवकाश घोषित किया गया है, जिससे संास्कृतिक धरोहरों को सहेजा जा सकें। श्री बघेल ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव की तस्वीर बदल रही है। शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार भत्ता योजना प्रारंभ की गई है। वनवासियों के उत्थान के लिए लघु वनोपज संग्रहण को बढ़ावा दिया जा रहा है। रागी कोदो-कुटकी को उचित मूल्य में खरीदी की जा रही है। जशपुर का काजू, चाय और कॉफी देश- दुनिया में पहुंच रहा है। जशपुर जिले की संस्कृति एवं परंपरा की अपनी अलग पहचान है। हमारी सरकार के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क, पेयजल और कृषि आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।

जशपुर विधायक विनय भगत ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में जिला निरंतर विकास कर रहा है, जिले के दूरस्थ अंचल के सन्ना में कॉलेज प्रारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है। क्षेत्र के नागरिकों के बेहतर आवागमन की सुविधा  के लिए सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण तेजी से हो रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजी देवान, राजी पड़हा श्री बसंत कुमार भगत, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी. मिंज, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर, राजी पड़हा समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply