मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं सांसद राहुल गांधी ने पटेल परिवार से मुलाकात की

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सांसद राहुल गांधी ने आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर भ्रमण के दौरान वहां बौद्ध विहार के समीप रहने वाले श्री लेखराम पटेल सहित उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने श्री पटेल सहित उनके परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को वैवाहिक समारोह के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री लेखराम पटेल के घर उनके अनुज के विवाह के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज आशीर्वाद समारोह का आयोजन हो रहा था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सांसद राहुल गांधी, सिरपुर बौद्ध विहार जाते समय रास्ते में रूककर श्री पटेल परिवार से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। ज्ञात रहे कि श्री लेखराम पटेल सिरपुर के बौद्ध विहार में काम करते हैं। उनका परिवार बौद्ध विहार के समीप रहता है। इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी पटेल परिवार को वैवाहिक कार्यक्रम के शुभ अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सांसद राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर के भ्रमण पर पहुंचे थे। इस अवसर पर सांसद श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का दर्शन, सुरंग टीला और तिवरदेव विहार का भी भ्रमण किया।

गौरतलब है कि सिरपुर महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है। यह एक विशाल नगर हुआ करता था। सिरपुर पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सांस्कृतिक एवं वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। सोमवंशी नरेशों ने यहाँ पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था। ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं। यह स्थल वैष्णव, शैव, जैन और बौद्ध संस्कृतियों का केन्द्र रहा है।

इस अवसर सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    इबोला वायरस रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मॉकड्रिल आयोजित
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // विश्व स्तर पर इबोला वायरस रोग के प्रसार की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा इबोला वायरस रोग की रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया…

    और पढ़ें
    मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ, 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक दावा आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा अवसर
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply