मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत सवर रहे हैं भिलाई के स्कूल, नए कलेवर में नजर आएंगे स्कूल

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत भिलाई के स्कूलों को संवारने का काम किया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों का मरम्मत एवं संधारण का काम अब अंतिम चरण पर है। अधिकतर स्कूलों में मरम्मत एवं संधारण का कार्य पूर्ण हो चुका है उसके बाद से स्कूल एक नए कलेवर में नजर आने लगेगा। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना पर भिलाई निगम के सभी जोन आयुक्त युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं।

अधिकारियों को आयुक्त ने लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए हैं जिसके चलते अधिकारियों के निगरानी में स्कूलों का संधारण एवं मरम्मत कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। भिलाई में 51 ऐसे स्कूल हैं जिनके मरम्मत एवं संधारण का कार्य मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत हो रहा है। संधारण एवं मरम्मत योग्य कार्यों को शीघ्रता से प्राथमिकता के आधार पर भिलाई निगम के द्वारा किया जा रहा है। योजना के तहत स्कूलों में आकर्षक कलाकृतियां, पेंटिंग, विद्युत सुधार कार्य, सिविल कंस्ट्रक्शन से संबंधित सभी कार्य, शौचालय के मरम्मत एवं संधारण आदि कार्य हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत नेहरू नगर जोन क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत 13 स्कूलों, वैशाली नगर जोन क्रमांक 2 क्षेत्र अंतर्गत 14 स्कूलों, मदर टेरेसा नगर जोन क्रमांक 3 अंतर्गत 9 स्कूलों, खुर्सीपार जोन क्रमांक 4 अंतर्गत 11 स्कूलों तथा जोन क्रमांक 5 के चार स्कूलों की तस्वीर बदल जाएगी। सभी जोन आयुक्त अपने अभियंताओं के साथ स्कूलों का प्रतिदिन निरीक्षण करते हुए कार्य को अंतिम चरण की ओर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। मरम्मत एवं संधारण के पश्चात स्कूल एक अलग लुक में नजर आने लगा है तथा विद्यार्थियों को भी शिक्षा ग्रहण करने में अच्छा वातावरण मिलेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की निर्देश पर भिलाई के शासकीय स्कूलों में आवश्यकता अनुसार सभी प्रकार के मरम्मत एवं संधारण के कार्य हो रहे हैं। आगामी मानसून को देखते हुए भी स्कूलों में मरम्मत एवं संधारण की आवश्यकता थी जो कि अब योजना के तहत पूरी हो जाएगी और एक अच्छे माहौल में विद्यार्थी शिक्षा अध्ययन कर पाएंगे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply