मुख्यमंत्री ने दो महिला श्रमिकों को ई-रिक्शा वितरित किए

शेयर करें

रायपुर // अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा  वितरित किए, इनमें श्रीमती राधिका देवांगन लाखे नगर एवं श्रीमती वैष्णवी सिंदूर शामिल हैं। निर्माण श्रमिक ई रिक्शा सहायता योजना के तहत निर्माण महिला श्रमिकों को यह रिक्शा प्रदान किया गया है। इस योजना में एक लाख रुपये का अनुदान शामिल है। इस मौके पर श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक मोहन मरकाम, पूर्व सांसद नंदकुमार साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

साइंस कॉलेज मैदान में श्रम विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई इनमें मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता योजना, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य समाजिक सुरक्षा मंडल एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। इसके जरिए श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओ एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply