मुख्यमंत्री ने गोल बाजार के व्यापारियों को दी एक और बड़ी सौगात

शेयर करें

रायपुर // गोल बाजार व्यापारियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मालिकाना हक देने के फैसले के बाद अब विकास और निर्माण शुल्क भी माफ करने की घोषणा की है। इससे कोरोना संकट काल से उबरे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री बघेल से आज गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के अनुरोध पर निर्माण शुल्क और विकास शुल्क माफ करने की घोषणा की। इस घोषणा से गोल बाजार में व्यापार करने वाले लगभग एक हजार से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा। व्यापारियों से मुलाकात के दौरान नगर-निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और नगर-निगम के आयुक्त प्रभात मलिक सहित व्यापारीगण उपस्थित थे।

Advertisements
KWBD

मुख्यमंत्री बघेल से सौजन्य मुलाकात के दौरान गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गोल बाजार में कई व्यापारी छोटे-छोटे व्यवसाय करते हैं। कोरोना काल में इन व्यापारियों को भी मंदी का सामना करना पड़ा है। उनकी परिस्थितियों को देखते हुए इनका निर्माण शुल्क और विकास शुल्क माफ किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की मांग पर संवेदनशील पहल करते हुए विकास शुल्क और निर्माण शुल्क माफ करने की घोषणा की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोल बाजार में पिछले सौ साल से काबिज व्यापारियों को मालिकाना हक देने की घोषणा की है। इस तारतम्य में व्यापारियों के लिए विकास शुल्क  और निर्माण शुल्क माफ करने की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री को इस मौके पर गोल बाजार व्यापारी महासंघ की ओर से भागवत गीता की प्रति भेंट की गई। यह पुस्तक रिमोट से संचालित होती है। यह पुस्तक रिमोट के माध्यम से अंग्रेजी, हिन्दी और संस्कृत भाषाओं में स्पीकर के माध्यम से सुनी और पढ़ी जा सकती है। मुलाकात के दौरान गोल बाजार व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष धनराज जैन, कार्यकारी अध्यक्ष अजय देवांगन सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है…

    और पढ़ें
    संत शिरोमणि गुरू रविदास की 650 वी जयंती एवं हरेली तिहार के अवसर पर जामुल पहुचेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की 650 वी जयंती एवं हरेली तिहार के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 12 अगस्त दिन बुधवार को…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *