मुख्यमंत्री ने धरसींवा में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा की

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माठ और चरोदा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के बाद धरसींवा के रेस्ट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं सहित विकास एवं निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अवैध कब्जा एवं चोरी की रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश एसएसपी रायपुर को दिए।

मुख्यमंत्री ने बैठक में सड़क मुआवजा के प्रकरणों, नरवा कार्यक्रम, स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति खाद्यान्न एवं मिट्टी तेल का वितरण, नवीन सड़कों के निर्माण के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के साथ ही गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण की यूनिट लगाए जाने का कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संभागायुक्त यशवंत कुमार, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply