मुख्यमंत्री श्री साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

शेयर करें

रायपुर // विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा के चेयरमेन तोमन साहू जी चेयरमेन एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रेडक्रॉस का बैज पहनाकर एवं  स्मृति चिन्ह भेंट कर विश्व रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता की सेवा के साथ ही आपदा के समय में रेडक्रॉस संस्था की भूमिका सराहनीय है।

इस अवसर पर वाइस चेयरमेन रुपेश पाणिग्रही,कोषाध्यक्ष संजय पटेल,राज्य प्रबंध समिति सदस्य प्रदीप साहू, संरक्षक सदस्य दिनेश तापड़िया उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रमुख सचिव ने पीएम श्री सेजस विद्यालय कुम्हारी का किया निरीक्षण
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आदिम जाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव और दुर्ग जिले के प्रभारी सचिव श्री सोनमणी वोरा ने आज दुर्ग जिले…

    और पढ़ें
    सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर के पद के लिए कुल 33 जिलों से 1एक 37 लाख 323 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। छत्तीसगढ़…

    और पढ़ें