मुख्यमंत्री श्री साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास  में  ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने सौजन्य मुलाकात की। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में चल रही विकास योजनाओं, विशेष रूप से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पेयजल एवं पोषण सुधार के प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इन क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से इन योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बर्नार्ड लिंच को बेल मेटल निर्मित धातु की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मुख्यमत्री के विशेष सचिव रजत बंसल, सीनियर इकोनॉमिक रिसर्च अफसर सुश्री अनघा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब रहेंगे बंद
    • September 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य शासन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा इस…

    और पढ़ें
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को छत्तीसगढ़ में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब रहेंगे बंद
    • September 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरहेगा शुष्क दिवस प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब रहेंगे बंद अवैध मदिरा के परिवहन और विक्रय पर कड़ी निगरानी, जांच दल करेंगे कार्रवाई रायपुर 2 सितंबर…

    और पढ़ें