मुख्यमंत्री श्री बघेल से भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति रायपुर के अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति रायपुर के अध्यक्ष मनोज कोठारी ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रायपुर के दादाबाड़ी में 4 अप्रैल को आयोजित किए जा रहे भगवान महावीर के 2622 जन्म कल्याणक महोत्सव के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह महोत्सव 15 मार्च से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।

श्री कोठारी ने बताया की भारत में रायपुर के दादाबाड़ी एकमात्र ऐसी जगह है, जहां प्रतिवर्ष पूरे 21 दिनों तक भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर ऋषभ देव मंदिर ट्रस्ट रायपुर के अध्यक्ष विजय जी कांकरिया भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply