मुख्यमंत्री श्री बघेल से शिवरीनारायण प्रेस क्लब के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल के नेतृत्व में शिवरीनारायण प्रेस क्लब के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की ।

उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर प्रेस क्लब भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया । गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शिवरीनारायण में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पत्रकारों की मांग पर प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की थी ।

इस अवसर पर प्रेस क्लब शिवरीनारायण के अध्यक्ष मुरली नायर, महासचिव देवेन्द्र यादव, बद्री आदित्य और उदय हरवंश भी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply